Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
: बीजेपी नेतृत्व आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में विशेष रणनीति पर काम कर रहा है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी लाते हुए बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को उत्तराखंड लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही लोकसभा की पांचों सीटें जीतने के लिए बीजेपी खास प्लानिंग में जुट गई है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले उत्तराखंड में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कम से कम दो चुनावी दौरे कराने की तैयारी है। बीजेपी कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया। बैठक में केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से अपना पूरा फोकस लोकसभा चुनाव पर रखने की भी बात कही। चुनाव से पहले केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की भी तैयारी है, ताकि पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जा सके।