Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: उत्तराखंड में होनहारों की कमी नहीं है, मौका मिले तो उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में अपना हुनर दिखा सकते हैं। देहरादून के लाल अनिरुद्ध थापा ने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिखाया है। युवा फुटबॉलर अनिरुद्ध थापा महज 20 साल की उम्र में भारत की सीनियर फुटबॉल टीम का हिस्सा बन चुके हैं। अनिरुद्ध को सीनियर फुटबॉल टीम में बतौर मिडफील्डर चुना गया है। अनिरुद्ध 5 जनवरी से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो रहे एएफसी एशियाई कप में हिस्सा लेंगे। अनिरुद्ध थापा फुटबॉल की नई सनसनी हैं। उन्हें देश के बेहतरीन यंग सेंट्रल मिडफील्डर के तौर पर देखा जाता है। अनिरुद्ध जब बचपन में फुटबॉल खेलते थे तो वो शारीरिक रूप से ज्यादा फिट नहीं थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने खेल के साथ-साथ फिटनेस पर भी मेहनत की और आज अनिरुद्ध महज बीस साल की उम्र में देश के युवा फुटबॉलर्स के आइडल बन चुके हैं।