Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
: देवभूमि उत्तराखंड के पर्वत खुद में अनेक रहस्यों को समेटे हुए है। ऐसी ही एक रहस्यमय गुफा भारत-चीन सीमा पर बसे नीती गांव में मौजूद है, जहां शीतकाल में बर्फबारी के बाद बर्फ का विशाल शिवलिंग आकार लेता है। बाबा बर्फानी की मौजूदगी के चलते इस जगह को लोग छोटा अमरनाथ धाम के नाम से भी जानते हैं। दिसंबर से मार्च तक यहां बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इस मंदिर को श्रद्धालु नीती महादेव मंदिर के नाम से जानते हैं, जो कि चमोली जिले में जोशीमठ से सौ किलोमीटर दूर भारत-चीन सीमा पर स्थित अंतिम गांव नीति में है। मंदिर के पास ही एक गुफा है जहां दिसंबर से मार्च के बीच बर्फ का शिवलिंग आकार लेता है। शिवलिंग पर पहाड़ से लगातार जलधारा गिरती रहती है। स्थाानीय लोगों के साथ ही सेना और आईटीबीपी के जवानों के लिए भी इस गुफा का विशेष महत्व है।