Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: कहते हैं कि प्रतिभा कभी पहचान की मोहताज नहीं होती। उत्तराखंड में ऐसी प्रतिभाएं कूट-कूटकर भरी हैं और अब सभी के सामने आ रही हैं। यकीन मानिए ऐसे युवाओं के कंधे पर उत्तराखंड के मान-सम्मान की जिम्मेदारी है। उत्तराखंड के युवा फुटबॉलर अनिरुद्ध थापा ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। अनिरुद्ध का सेलेक्शन सीनियर फुटबॉल टीम में हुआ है। भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा बनने वाले अनिरुद्ध जल्द ही एएफसी एशियन कप में अपना जलवा दिखाएंगे। उन्हें बतौर मिडफिल्डर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। एएफसी एशियन कप 2019 का आयोजन 5 जनवरी से यूएई में होने जा रहा है, जिसमें अनिरुद्ध थापा पहली बार सीनियर फुटबॉल टीम के साथ हिस्सा लेने जा रहे हैं। 20 साल के अनिरुद्ध फुटबॉल टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं।