Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी संगठन इलेक्शन मोड में आ गया है। प्रदेश बीजेपी पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी सूबे की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है, यही वजह है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी इसके लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही। प्रांतीय बीजेपी नेता राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम उत्तराखंड में कराने की कोशिश में जुटे हैं। देवभूमि से पीएम मोदी के विशेष लगाव को देखते हुए, उन्हें उत्तराखंड बुलाने की कोशिशें जारी हैं। इस सिलसिले में आवेदन कर दिया गया है। दो फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आने की उम्मीद है। बीजेपी के सामने पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों को दोहराने का दबाव है।