Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
: ये खबर उत्तराखंड क्रिकेट के लिए बेहद ही शानदार है। अब उत्तराखंड की टीम से ऐसे ऐसे खिलाड़ी सामने आ रहे हैं, जो रोजाना नए रिकॉर्ड तैयार कर रहे हैं। हाल ही में कूच बिहार ट्रॉफी का एक मैच उत्तराखण्ड के लिए यादगार बन गया। बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले टूर्नामेंट्स में उत्तराखंड की टीम के खिलाड़ी ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो साफ जाहिर हो रहा है कि आने वाले वक्त में इस टीम में से काफी खिलाड़ी इंडिया ब्लू ब्रिगेड में खेलते नज़र आएंगे। उत्तराखंड की अंडर-19 टीम को दो खिलाड़ियों ने इतिहास रचकर 433 रनों की साझेदारी कर डाली। उत्तराखंड की टीम के संयम अरोरा ने नाबाद दोहरा शत ठोका। उन्होंने 276 रन बनाए। इसके अलावा उत्तराखंड के ही अवनीश सुधा ने 189 रन ठोकें। पुड्डचेरी के खिलाफ पहले दिन उत्तराखंड की टीम ने 490 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। संयम और अवनीश ने दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ 433 रनों की साझेदारी की है। ।