Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: अग्निपथ का हूं पथिक मैं...चलता हूं हर सुबह-शाम, ढलते सूरज को जगा दूं...लिख दूं उस पे मां का नाम...महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह रावत पर बनी फिल्म '72 आवर्स' का ये गाना ‘वंदेमातरम’ यू-ट्यूब पर लांच कर दिया गया है। गीत ‘वंदेमातरम’ को बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह और अनुप्रिया चटर्जी ने अपनी आवाज से सजाया है। जोश और देशभक्ति से सराबोर इस गाने को यू-ट्यूब पर अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म '72 आवर्स' में उत्तराखंड के शहीद जसवंत सिंह की शौर्यगाथा देखने को मिलेगी। फिल्म 18 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर और गीतों की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में अभिनेता अविनाश ध्यानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अविनाश ध्यानी जबरदस्त एक्टिंग करते दिख रहे हैं।