Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
: प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की आवाज से सजा गीत 'ता-छुमा-ता छुमा..' एक बार फिर अपने नए वर्जन से लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने इस लोकप्रिय गीत को रिक्रिएट किया है। जुबिन नौटियाल के साथ इस गीत को गायिका तुलसी कुमार ने अपनी आवाज से सजाया है। सूफी-इलेक्ट्रो के नए रंग में रंगा ये गीत युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। खुद गायक जुबिन नौटियाल भी अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर खासे उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि गढ़वाली लोकगीत को नए कलेवर में पेश करने का मकसद उत्तराखंडी लोकसंगीत को दुनियाभर में पहुंचाना है। गढ़वाली लोक गीत को सूफी संगीत में पेश करने को नए प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है। ये गीत यू-ट्यूब पर लांच कर दिया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख और सुन चुके हैं।