Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे उत्तराखंड की क्रिकेट टीम के लिए 15 जनवरी का दिन बेहद अहम है। 15 जनवरी को रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम का मुकाबला विदर्भ टीम से होगा। रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड की टीम विदर्भ टीम के धुरंधरों से भिड़ेगी। विदर्भ टीम पिछले साल रणजी ट्रॉफी की विजेता रही है। ऐसे में उत्तराखंड की टीम के सामने खुद को साबित करने की चुनौती है। हालांकि मैच 15 जनवरी को होगा, लेकिन उससे पहले उत्तराखंड क्रिकेट टीम कप्तानी के संकट से जूझ रही है। दरअसल टीम के कप्तान रजत भाटिया ने इस मैच में खेलने से इनकार कर दिया। ना खेलने के पीछे उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है। जिसके बाद उनकी जगह टीम में अंडर-19 टीम के सदस्य अवनीश सुधा को शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी विनीत सक्सेना करेंगे।