Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
: बीजेपी साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। उत्तराखंड में बीजेपी पर पिछले लोकसभा चुनाव का नतीजा दोहराने का दबाव है, यही वजह है प्रदेश बीजेपी कार्यकारिणी सक्रिय हो गई है...और अपने हक में माहौल बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सूबे की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली कराने की तैयारी है। साथ ही बीजेपी हर विधानसभा क्षेत्र में चार-चार सम्मेलन कराएगी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी लाते हुए बीजेपी ने पॉजिटिव इलेक्शन कैंपेन चलाने का फैसला लिया है। इस कैंपेन के तहत बीजेपी कार्यकर्ता विरोधियों पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने की बजाय सरकार के सकारात्मक कामों को लोगों तक पहुंचाएंगे। इसके लिए राज्य के 11 हजार मतदान केंद्रों पर 43-43 कार्यकर्ता काम करेंगे। अब जानिए इस टीम की खास बात क्या होगी।