Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
: लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियों की तैयारियां जोरों पर हैं। जनता का मूड भांपने की कोशिश हो रही है और उसे वोटों में तब्दील करने की भी कोशिशें जोरों पर हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी के हक में माहौल बनाने के लिए पार्टी अब राष्ट्रीय चेहरों का सहारा ले रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा भी फाइनल हो चुका है। नरेंद्र मोदी मार्च की शुरुआत में उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री के दौरे से बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा...जिसका फायदा पार्टी को लोकसभा चुनाव में मिलेगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने हाल ही में पीएम मोदी का दौरा मार्च में होने के संकेत दिए हैं। अजय भट्ट दिल्ली में हुई बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेकर वापस आए हैं। आगे जानिए कि इसके लिए क्या क्या तैयारियां हो रही हैं।