Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: पीएम मोदी को उत्तराखंड से खास लगाव है। प्रधानमंत्री बनने के बाद वो 11 बार उत्तराखंड आ चुके हैं, अब निर्देशक ओमांग कुमार उन पर बनने वाली बायोपिक की शूटिंग उत्तराखंड में करने वाले हैं। देवभूमि से पीएम नरेंद्र मोदी का आध्यात्मिक लगाव जगजाहिर है। जल्द ही उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां पीएम मोदी की बायोपिक में देखने को मिलेंगी। पीएम नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बायोपिक बना रहे फिल्म निर्देशक ओमांग कुमार को उत्तराखंड की खूबसूरती भा गई है। उनकी टीम उत्तराखंड में शूटिंग के लिए लोकेशन देख रही है। इसी कड़ी में निर्देशक ओमांग कुमार उत्तरकाशी पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर इस क्षेत्र के मौसम की जानकारी हासिल की। ओमांग कुमार ने उत्तरकाशी के हर्षिल में शूटिंग की इच्छा जाहिर की है, इसके अलावा उनकी टीम लाखामंडल, रुद्रप्रयाग और गंगोत्री में भी लोकेशन तलाश रही है।