Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: धीरे-धीरे ही सही कोशिशें रंग ला रही हैँ। सूबें में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो रही हैं। इसकी एक बानगी चंपावत के जिला अस्पताल में देखने को मिली। जहां महज 23 रुपये में महिला का पथरी का ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर्स ने तुलसी नाम की महिला का ऑपरेशन कर 9 मिलीमीटर की पथरी निकाल दी। ऑपरेशन के बाद तुलसी को पेट दर्द से निजात मिली है, तो वहीं उसके परिजन भी डॉक्टर्स का धन्यवाद करते नहीं थक रहे। अगर तुलसी के परिजन उसका इलाज निजी अस्पताल में कराते, तो गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन पर करीब 20 हजार रुपये का खर्च आता। गरीब परिजनों के पास इतने पैसे नहीं थे, ऐसे में चंपावत के जिला अस्पताल के डॉक्टर्स उनके लिए भगवान बनकर आए। रेफरल सेंटर में महज 23 रुपये में महिला का इलाज किया गया। ये 23 रुपये भी अस्पताल की पर्ची बनाने में खर्च हुए थे।