उत्तराखंड: बर्फबारी के बाद मिनी स्विट्जरलैंड में बदला ‘चोपता’...देखिए दिलकश नजारे

उत्तराखंड में जबरदस्त बर्फबारी के बाद चोपता के नजारे देखने लायक हैं। आपको बता दें कि चोपता को मिनी स्विट्जरलैंड का नाम भी दिया गया है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
उत्तराखंड: Snowfall in chopta
Image: Snowfall in chopta

देहरादून: उत्तराखंड में हर तरफ होती बर्फबारी से माहौल बदल गया है। पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। ये खूबसूरती अगर आप देखना चाहते हैं, तो चोपता चले आइए। रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ से आगे पड़ता है। इस वक्त चोपता में बर्फबारी के नज़ारा खूबसूरत हो गया है। लोग बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं और बेहद खुश नमजर आ रहे हैं। हम आपके सामने चोपता की कुछ तस्वीरें भी रख रहे हैं और एक खूबसूरत वीडियो भी आपको दिखा रहे हैं। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही उत्तराखंड के पांच जिलों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। इस वक्त भी उत्तराखंड के कई जगहों में भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही ऊंचे पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। बीती रात से चोपता में भी लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।

इस बीच हम आपके सामने कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं। पहले आप ये तस्वीरें देखिए। देखिए किस तरह से पर्यटक चोपता में बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं। यहां लगभग 1 फीट तक की बर्फबारी हुई है। ये तस्वीरें देखिए..
Snowfall in chopta-january-2019
Snowfall in chopta-january-2019

अब हम आपको चोपता का ही एक वीडियो दिखा रहे हैं। चोपता से ही एक पाठक ने हमें ये वीडियो भेजा है। दिलकश वादियां बर्फ के बीच और भी ज्यादा खूबसूरत नज़र आ रही हैं। देखिए..

  • Youtube सब्सक्राइब करें: