देवभूमि में ही रहना चाहते हैं सोनू निगम, ऋषिकेश में पूरी हुई ‘आशियाने’ तलाश!

मशहूर गायक सोनू निगम को ऋषिकेश की शांत आबोहवा भा गई है। अब उन्होंने यहीं बसने का मन भी बनाया है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
उत्तराखंड: Sonu nigam to open yoga retreat in uttarakhand
Image: Sonu nigam to open yoga retreat in uttarakhand

: अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले गायक सोनू निगम को उत्तराखंड की शांत आबोहवा खूब भा रही है। यहां के आध्यात्मिक माहौल ने उन पर जादू कर दिया है, यही वजह है कि अब सोनू निगम देवभूमि में ही बसने का मन बना चुके हैं। ये बात तो आपको पता ही होगी कि सोनू निगम का ननिहाल उत्तराखंड में ही है। सोनू निगम का ननिहाल रुद्रप्रयाग जिले के धारी देवी मंदिर के पास ठामक गांव में है। ऋषिकेश में अपने परिवार के साथ दो दिन बिताने के बाद उन्होंने शीशम झाड़ी इलाके में योगा रिट्रीट खोलने के लिए उपयुक्त जगह देखी। शीशम झाड़ी के दयानंद आश्रम के पास उन्होंने एक फ्लैट का मुआयना भी किया। पता चला है कि सोनू निगम यहां योगा रिट्रीट बनाना चाहते हैं, इसके लिए वो अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं। खबर है कि उस आशियाने की तलाश भी पूरी हो गई है।

यह भी पढें - Video: देवभूमि की मां नंदा को सोनू निगम का प्रणाम, दिल को छू लेने वाला गीत गाया
दो महीने पहले भी सोनू निगम ऋषिकेश आए थे, तब भी उन्होंने ऋषिकेश में योगा रिट्रीट खोलने की इच्छा जताई थी। बता दें कि गायक सोनू निगम पिछले दो साल में कई बार उत्तराखंड के ऋषिकेश आ चुके हैं। अपने ऋषिकेश प्रवास के दौरान उन्होंने धार्मिक स्थलों में पूजा करने के साथ ही गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। सोनू निगम इस बार अपने माता-पिता, बहन और पत्नी के साथ ऋषिकेश आए, यहां वो एक रिजॉर्ट में रुके थे। हम आपको सोनू निगम का एक खास गढ़वाली गीत भी दिखा रहे हैं। यहां आपको ये भी बता दें कि सोनू निगम अप्रैल में फिर ऋषिकेश आएंगे।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: