Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। खबर है कि बर्फबारी से बंद हुई सड़कों की वजह से मसूरी और उत्तरकाशी में सैकड़ाें पर्यटक फंस गए। खबर है कि धनोल्टी टिहरी मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में बर्फबारी की वजह से कई किलोमीटर तक गाड़ियां फंसी हुई हैं। कई पर्यटक ऐसे थे, जिन्होंने अपनी गाड़ियों को सड़क पर ही खड़ा किया और 15 से 16 किलोमीटर पैदल चलकर मसूरी पहुंचे। कुछ पर्यटकों ने धनोल्टी मार्ग पर आस-पास के होटलों में ही शरण ली। इसके साथ ही उत्तरकाशी से भी एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गुजरात के कुछ पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ लेने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे थे। इस बीच उनकी गाड़ी धरासू-यमुनोत्री हाईवे पर सिल्क्यारा बैंड के पास फंस गई। बताया जा रहा है कि ये करीब 12 लोग हैं।