Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे साल ‘परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम के तहत छात्रों से संवाद करने जा रहे हैं। इस बार उत्तराखंड के 8 लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है। पिछले साल हुए परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों से बातचीत करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री का ये कार्यक्रम देशभर के स्टूडेंट्स के साथ-साथ उत्तराखंड के स्टूडेंट्स के लिए भी बेहद अहम है। इस बार उत्तराखंड के 8 लोगों को इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी से मिलने और उनसे संवाद करने का मौका मिलेगा। जो लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जाएंगे उनमें प्रदेश के होनहार छात्र, शिक्षक और अभिभावक शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन 29 जनवरी को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा।