उत्तराखंड में प्रेमी युगल ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। दोनों की लाश होटल के कमरे में मिली।
-
कोमल
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Couple suicide in uttarakhand
रुड़की: प्यार हमारी जिंदगी को खुशनुमा बनाता है, लोगों को जीने की प्रेरणा देता है, लेकिन उत्तराखंड के रुड़की में प्रेमी युगल ने साथ रहकर जीने की बजाय जिंदगी को खत्म करने का रास्ता चुना। दोनों ने होटल के एक कमरे में खुद को गोली मारकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। अब विशाल और प्राची तो इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन वो अपने पीछे अपने परिजनों के लिए दुख और पछतावे का अंतहीन सिलसिला छोड़ गए हैं। दोनों के घर में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने कहा कि अगर दोनों ने अपनी पंसद के बारे में घर पर बताया होता, तो हम दोनों की शादी करा देते, लेकिन उन्होंने इसकी बजाय खुद की जान देना बेहतर समझा। मामला रुड़की का है, जहां प्रेमी युगल ने होटल के कमरे में खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को अपने कब्जे में ले लिया।
यह भी पढें - उत्तराखंड: चंपावत में भीषण हादसा, अब तक 5 लोगों की मौत..8 लोगों की हालत गंभीर
विशाल और प्राची दोनों ही सहारनपुर के रहने वाले थे। पिता की मौत के बाद विशाल को उसके मामा ने पाला था, इस वक्त वो हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक कंपनी में जॉब कर रहा था। प्राची एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस को दोनों की लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इस जन्म में एक नहीं हुए तो अगले जन्म में पति-पत्नी बनेंगे।’ दोनों के परिजन इस घटना के बाद सदमे में हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों की लाश परिजनों को सौंप दी। दोनों के परिवारवालों ने इस मामले में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई किए जाने से इंकार कर दिया है। इस डबल सुसाइड के बाद से हर कोई हैरान है। इश्क का अंजाम इस मोड़ पर पहुंचेगा? शायद किसी को ज़रा सा भी इल्म नहीं था।