Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही उत्तराखंड को शिक्षा की सौगात देंगे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी की तरफ से उत्तराखंड को 3 प्रोफेशनल डिग्री कॉलेजों का तोहफा मिलेगा। सूबे में नए प्रोफेशनल कॉलेज खुलने के बाद यहां के छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा...वो यहीं रह कर रोजगारपरक शिक्षा हासिल कर सकेंगे। 3 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तराखंड में 3 नए कॉलेजों का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी में उत्तराखंड का पहला प्रोफेशनल कॉलेज खुलेगा। यहां छात्रों को हर सुविधाएं दी जाएंगी और प्रोफेशनल कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा उत्तराखंड में जल्द ही दो नए मॉडल कॉलेज खुलेंगे। ये मॉडल कॉलेज ऊधमसिंहनगर के किच्छा और हरिद्वार के लालढांग में खोले जाएंगे। उत्तराखंड में खुलने वाले इन तीनों कॉलेजों का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।