Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
: पहाड़ के युवाओं को अब प्रोफेशनल एजुकेशन के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। वो उत्तराखंड में रहकर ही व्यावसायिक शिक्षा हासिल कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को दो मॉडल कॉलेज और एक व्यावसायिक प्रशिक्षण कॉलेज की सौगात से नवाजा है। पीएम की तरफ से युवाओं को मिला शिक्षा का तोहफा राज्य के साथ-साथ युवाओं के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। किच्छा और लालढांग में जल्द ही दो नए मॉडल डिग्री कॉलेज बनेंगे, जबकि पौड़ी के पैठाणी में प्रोफेशनल कॉलेज बनेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से तमाम उच्च शिक्षण संस्थाओं का रिमोट दबाकर शिलान्यास किया। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के दूसरे चरण में पूरे देशभर में 70 नए मॉडल डिग्री कॉलेज और 11 व्यावसायिक कॉलेज खोले जाएंगे। इसके साथ ही एक महिला और 60 से ज्यादा उच्च शिक्षण संस्थान खुलेंगे, जिनका पीएम मोदी ने श्रीनगर में शिलान्यास किया। पीएम की इस पहल को लेकर उत्तराखंड के युवाओं में खूब उत्साह है।