Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: टीम इंडिया का ये विकेटकीपर बल्लेबाज आजकल फुल फॉर्म में चल रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के ऋषभ पंत की...छोटे से ही वक्त में ऋषभ पंत ने बड़े बड़े धमाके कर सभी को हैरान करने पर मजबूर किया है। इस बीच पंत न्यूजीलैंड में धमाका करने की तैयारियों में जुटे हैं। 21 साल के इस खिलाड़ी ने इस बार खास तौर पर स्विच हिट की तैयारी की है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो को हम आपके सामने भी लेकर आए हैं। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर सबसे पहले ये वीडियो शेयर किया और इसके बाद धीरे धीरे ये वायरल होने लगा। आपको बता दें कि जिस तरह से ऋषभ पंत ने वर्ल्ड क्रिकेट में आते ही एक के बाद एक धमाके किए हैं, उसे देखकर उन्हें महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी भी कहा जा रहा है।