Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: वो देश की रक्षा के सेना में भर्ती हुआ था। घर में पत्नी और तीन साल का बेटा है। चंडीगढ़ में तैनाती थी और वहीं उन्होंने अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली। अब परिवार बेसुध है, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 3 साल के मासूम बच्चा अपनी आंखों के सामने ये नज़ारा देखकर सन्न है। एक बार फिर से उत्तराखंड के लिए दुख भरी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ में तैनात कुमाऊं रेजीमेंट के एक सैनिक की करंट लगने से मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को दी गई, तो परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि 9 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान सुनील तिवारी पुत्र नंदकिशोर तिवारी चंडीगढ़ में तैनात थे। वो मूल रूप से अल्मोड़ा जागेश्वर के रहने वाले थे। बेटे की मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मचा हुआ है।