संसद में विपक्ष की हूटिंग पर पीएम मोदी बोले ‘मैं अपनी मर्यादा में रहूं तो अच्छा है।’

संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन और पीएम मोदी का धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण। इस दौरान मोदी ने ऐसी ऐसी बातें कहीं कि तालियों की गड़गड़ाहट से सदन गूंज उठा।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
उत्तराखंड: pm modi in sansad
Image: pm modi in sansad

: संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया और कुछ बड़ी बातें कहीं। सबसे पहले उन्होंने सार्थक चर्चा के लिए पूरे सदन का धन्यवाद अदा किया। इस दौरान पीएम मोदी कहा कि विपक्षी दलों की मजबूरी है कि चुनावी साल में कुछ ना कुछ बोलना पड़ता है। इस दौरान विपक्ष ने सदन में हूटिंग की तो पीएम मोदी ने कह दिया कि ‘मैं अपनी मर्यादा में रहूं तो अच्छा है।’ खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘जो बात बाहर बोली जाती है वही अंदर बोली जाती है, मतलब ये साफ हो गया कि कांग्रेस के लोग बाहर और अंदर अलग-अलग तरह की बात बोलती है, क्योंकि वो झूठ बोलते हैं’। इसके बाद उन्होंने कहा कि ‘झूठ बोलकर कांग्रेस की आदत खराब हो गई है, सच सुनने में दिक्कत होती है’।

यह भी पढें - त्रिवेंद्र की राह पर चले योगी आदित्यनाथ, अब यूपी में हड़ताल हुई तो लगेगा ‘एस्मा’
प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि ‘उल्टा चोर आज कोतवाल को डांट रहा है’। पीएम मोदी ने एक और खास बात कही...उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘सेना को अपमानित आपने किया, आपातकाल लगाया आपने, सेना प्रमुख को गुंडा कहा गया, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए, तख्तापलट की खबरें बनाई गईं, ये सेना का अपमान नहीं तो और क्या है?’ इसके साथ ही पीएम मोदी ने महागठबंधन और सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि ‘देश में अब महामिलावट का खेल हो रहा है’। उन्होंने कहा कि ‘महामिलावट का खेल अब ज्यादा नहीं चलेगा’। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस से पहले देश में कुछ था ही नहीं? क्या देश में जो कुछ हुआ वो सिर्फ एक वंश के कारण ही हुआ? उन्होंने कहा कि 55 सालों का काम हमने सिर्फ 55 दिन में करके दिखाया है।

यह भी पढें - Video: डीएम दीपक रावत की छापेमारी से जिम में मचा हड़कंप, मौके पर हुए बड़े खुलासे
मोदी ने कहा कि ‘भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश बन चुका है, दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल बनाने वाले देशों की लिस्ट में भारत का दूसरा नंबर है, इंटरनेट डाटा सबसे सस्ता भारत में मिल रहा है, विमानन क्षेत्र सबसे तेजी से भारत में आगे बढ़ रहा है, लेकिन विपक्ष बीजेपी और मोदी की आलोचना करते हुए देश की बुराई करने पर लगा है’। इसके अलावा मोदी ने कहा कि ‘कांग्रेस सत्ता पर अपना हक समझती है। 55 साल पर मेरे 55 महीने भारी हैं’। उन्होंने कहा कि ‘देश में 4.5 साल में 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने, 55 महीने में हमने 13 करोड़ गैस कनेक्शन देने का काम किया है, 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई, आज 100 करोड़ लोगों के पास बैंक खाते हैं’। उन्होंने कहा कि ‘20 साल में होना चाहिए था वो मुझे आकर पूरा करना पड़ा’।