Video: एक खूबसूरत पहाड़ी गीत, दो हफ्ते के भीतर 11 लाख बार देखा गया

पहाड़ की खूबसूरत वादियां हों, कुछ अच्छे बोल हों और बेहतरीन अदाकारी हो...तो ऐसे गीतों को देखकर वास्तव में दिल को अच्छा लगता है। देखिए ये नया गीत
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
उत्तराखंड: sat janam sat vachan new pahari song
Image: sat janam sat vachan new pahari song

: पहाड़ की परंपराओं के बीच सात जन्मों के बंधन में बंधती दो जिंदगियां..इस गीत के जरिए पहाड़ की संगीत को देश विदेश तक पहुंचाने की एक बेहतरीन कोशिश की गई है। खूबसूरत वादियां, बेहतरीन वीडियोग्राफी, शानदार एक्टिंग और कानों को अच्छा लगने वाले संगीत का नमूना पेश करता ये गीत अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आपको बता दें कि यू-ट्यूब पर इसे 25 जनवरी को ही रिलीज किया गया था और लोगों के द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है। श्री कुंवर एंटरटेनमेंट के बीके सामंत और कनिका जोशी ने इस गीत को दिलकश आवाज दी है। बीके सामंत भले ही मुंबई में रह रहे हैं लेकिन पहाड़ के संगीत के लिए वो बहुत कुछ कर रहे हैं। इससे पहले यो मेरो पहाड़ और थल की बाज़ार जैसे कई गीतों के जरिए वो लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर से ये गीत आपका दिल जीतने के लिए तैयार है। आगे देखिए वीडिय़ो

यह भी पढें - Video: पहाड़ की खूबसूरत लोकेशन और शानदार पहाड़ी गीत, देखिए ये नई पेशकश
राज्य समीक्षा से हुई बातचीत में बीके सामंत कहते हैं पहाड़ के संगीत को आगे बढ़ाने के लिए अभी वो बहुत कुछ करने वाले हैं। अभी बहुत सारे गीत लॉन्च होने हैं और लोग उन्हें भी बेहद पसंद करेंगे। बीके सामंत वो चेहरा जिनके गीत यो मेरो पहाड़ को बेंगलुरु फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट म्यूजिक वीडियो का खिताब मिल चुका है। वो गीत की कड़ी मेहनत का नतीज़ा था और ये गीत भी उनका ही शानदार है। आप भी देखिए

  • Youtube सब्सक्राइब करें: