महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट अपने खेल से पाकिस्तानी टीम को तीन बार धूल चटा चुकी हैं। उनकी खेल यात्रा अनवरत जारी है।
-
कोमल
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: ekta bisht the women cricketer from uttarakhand
: पहाड़ की एकता बिष्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। महिला क्रिकेट टीम की सदस्य एकता उत्तराखंड के फौजी की बेटी हैं, ऐसी बेटी जिसने कभी हार मानना नहीं सीखा...संघर्षों के दम पर सफलता की राह तय की। फौजी की बेटी एकता बिष्ट के सामने पाकिस्तान को लगातार तीन बार सरेंडर करना पड़ा था। एकता बिष्ट के शानदार खेल की बदौलत महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की टीम पर जीत हासिल कर एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई थी। एकता बिष्ट उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली हैं। उनके पिता कुंदन सिंह बिष्ट आर्मी से रिटायर हैं। एक वक्त था जब कुंदन सिंह को पेंशन के तौर पर महज 1500 रुपये मिलते थे, लेकिन रुपयों की तंगी को उन्होंने बच्चों की परवरिश के आड़े नहीं आने दिया। बेटी एकता और बेटे को पालने के लिए उन्हें चाय की दुकान खोलनी पड़ी। एकता ने भी पिता के संघर्ष को समझा और आज अपने खेल की बदौलत उन्हें खुद पर गर्व करने का मौका दिया है।
यह भी पढें - देहरादून की ईशा नेगी, पहाड़ के ऋषभ पंत..रिश्ते को लेकर मां ने बताई खास बात
कभी हार ना मानने का जज्बा उन्हें अपने फौजी पिता से ही मिला है। पिछले साल हुए एशिया कप टी-20 मैच में लेफ्ट आर्म स्पिनर ने अपने दमदार खेल प्रदर्शन से पाकिस्तानी टीम के छक्के छुड़ा दिए थे। इसके बाद 2 जुलाई 2017 को वर्ल्ड कप का महामुकाबला था। एक बार फिर से दोनों टीमें आमने सामने हुईं । एक बार फिर से एकता की फिरकी का जादू चला और उन्होंने 10 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। एकता के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने 95 रनों से मुकाबला जीत लिया। वनडे के बाद टी-20 में भी पाकिस्तान के खिलाफ एकता का जादू सिर चढ़कर बोला। उन्होंने 4ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए और भारतीय टीम ने 7 विकेट से मैच जीता। एकता बिष्ट उत्तराखंड से भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चुनी गईं पहली खिलाड़ी हैं। भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का तीन बार आमना-सामना हो चुका है, इन तीनों मैचों में एकता बिष्ट की बदौलत टीम ने पाकिस्तानी टीम को धूल चटाई।
यह भी पढें - धुमाकोट के नैनीडांडा ब्लॉक की बेटी, बैडमिंटन में जीता सिल्वर मेडल
तीनों बार एकता बिष्ट टीम के लिए मैच विनर साबित हुईं। एकता की फिरकी का जादू लगातार कायम है। पहाड़ की ये बेटी अपने खेल में लगातार सुधार कर रही है। उनके इस जज्बे और मेहनत को हमारा सलाम....ये वीडियो भी देखिए।