Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: अंतरराष्ट्रीय योग कैपिटल के रूप में ऋषिकेश दुनिया के नक्शे पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। गोवा और केरल को पीछे छोड़कर उत्तराखंड का ऋषिकेश देशी-विदेशी सैलानियों की मनपसंद जगह बन चुका है। ऐसे में गंगा तट पर बना ये बीच विदेशियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां विदेशी पर्यटकों को खूब भा रही हैं। पर्यटक यहां पर योग-ध्यान के लिए पहुंच रहे हैं, ताकि तन-मन की शुद्धि हो सके। प्रदेश का ऋषिकेश पर्यटन मानचित्र पर अंतर्राष्ट्रीय योग कैपिटल के रूप में पहचान बना चुका है। ये खिताब ऋषिकेश को देसी-विदेशी सैलानियों ने दिया है। यहां का गंगा बीच सैलानियों को खूब भा रहा है। आलम ये है कि सैलानी केरल और गोवा को छोड़ ऋषिकेश के गंगा तट पर ध्यान लगाने पहुंच रहे हैं। गंगा बीच पर विदेशी सैलानियों को योग-ध्यान करते देखा जा सकता है। विदेशी सैलानी गंगा की रेत पर योग और आध्यात्म की तलाश कर रहे हैं।