Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: उत्तराखंड की क्रिकेट टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आने वाले वक्त में टीम इंडिया की ब्लू जर्सी पहने नज़र आ सकते हैं। इन्हीं में से एक नाम है राघवी…महिला क्रिकेट में अंडर 19 टीम से खेल रही इस लड़की में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वूमेंस क्रिकेट अंडर-19 वन डे लीग में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड की टीम ने पुदुचेरी को 185 रनों से हरा कर चार अंक हासिल किए। इसके अलावा बिहार और सिक्किम की टीम के बीच भी मुकाबला हुआ, जिसमें बिहार ने सिक्किम को 152 रनों से करारी शिकस्त दी। नागालैंड की टीम ने भी मेघालय को 140 रनों से हरा कर पूरे अंक हासिल किए। देहरादून में तीन मैदानों पर वूमेंस क्रिकेट अंडर-19 मुकाबले हो रहे हैं। पहला मुकाबला अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में हुआ, जहां उत्तराखंड की क्रिकेट टीम पुदुचेरी की टीम से भिड़ी। पुदुचेरी की टीम ने टॉस जीता और बॉलिंग करने का फैसला लिया।