Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
: उत्तराखंड के रहने वाले युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत ने अपने खेल से दर्शकों के साथ-साथ सीनियर खिलाड़ियों का भी दिल जीता है। इंडियन टीम के अलावा दूसरे देशों के दिग्गज प्लेयर भी इस युवा क्रिकेटर के खेल की तारीफ कर चुके हैं। इनमें अब सीनियर क्रिकेटर शेन वॉर्न भी शामिल हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर रहे शेन वॉर्न मानते हैं कि ऋषभ पंत को इंडियन क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जबकि एमएस धोनी बतौर विकेटकीपर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, ऋषभ पंत को बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बारे में अक्सर चर्चा होती है कि क्या ऋषभ पंत टीम में खेल सकते हैं, मुझे लगता है कि ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी दोनों को टीम का हिस्सा होना चाहिए। गेंद को हिट करने की क्षमता से ऋषभ पंत ने सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत वर्ल्ड कप-2019 (ICC World Cup) की भारतीय टीम का हिस्सा बनने के प्रबल दावेदार हैं।