Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: पीएम मोदी उत्तराखंड में हैं। उनका विमान एमआई- 17 सुबह करीब सात बजेजौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरा। कुछ देर बाद पीएम मोदी को यहां से आगे के लिए निकलना था, लेकिन मौसम खराब था और इसकी वजह से उनका हेलीकॉप्टर आगे उड़ान नहीं भर सका। फिलहाल मौसम खुलने का इंतजार किया जा रहा है। आपको बता दें कि देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में बारिश जारी है। जहां पीएम मोदी की रैली होनी है वहां भी कोहरे के बीच बारिश हो रही है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के रुद्रपुर में आज पीएम मोदी की रैली है और इस दौरान 3340 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण होना है। आज एफसीआई मैदान में पीएम मोदी सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप पहले ही दे दिया गया है।