Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: ये हम कैसे समाज में रह रहे हैं, जहां इंसानी संवेदनाएं दम तोड़ चुकी हैं। बच्चियों के साथ हैवानियत की ऐसी घटनाएं हो रही हैं कि सुनकर कलेजा मुंह को आ जाता है। हम दर्द से तड़प उठते हैं...तो जरा सोचिए जिन परिवारों की बच्चियों के साथ ये होता होगा उन पर क्या गुजरती होगी...हकीकत तो ये है कि उनके दर्द का हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार में सामने आया है, जहां वहशी दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। नशे में धुत युवक ने 6 साल की मासूम को अगवा कर उसकी हत्या कर दी, और उसके बाद लाश के साथ दुष्कर्म किया....इससे वीभत्स और घिनौना अपराध शायद ही कोई और हो। पुलिस ने बच्ची के हत्यारे और दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।