Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
: देवभूमि के प्रतिभाशाली युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं...इन्हीं में से एक हैं हल्द्वानी के रहने वाले सौरव सिंह रावत, जो कि जल्द ही बैंकाक में होने वाली मिस्टर यूनाइटेड वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे...सौरव की ये उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए खास है। उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। मिस्टर यूनाइटेड वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन बैंकाक के पटाया शहर में होगा। दरअसल सौरव ने हैदराबाद में 4 से 7 मई तक आयोजित हुई मैन ऑफ द वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसमें अलग-अलग राज्यों से आए 26 प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में सौरव टॉप सेवेन में जगह बनाने में सफल रहे, उन्होंने मिस्टर यूनाइटेड वर्ल्ड इंडिया विनर का टाइटल जीता। यही नहीं बेस्ट फिटनेस मॉडल का खिताब भी सौरव रावत को दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 5 युवा मॉडल का चयन हुआ है, जिनमें से सौरव भी एक हैं। आगे जानिए खास बातें