Video: कौन है ये पहाड़ी लड़की ? सोशल मीडिया पर ये डांस खूब वायरल हो रहा है...देखिए

एक खूबसूरत लड़की पहाड़ी गाने पर डांस कर रही है और उसके पारंपरिक डांस को बेहद पसंद किया जा रहा है। आप भी देखिए
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
उत्तराखंड: sapna chauhan naati dance being viral
Image: sapna chauhan naati dance being viral

: ये सोशल मीडिया है...यहां रातों-रात कोई भी स्टार बन जाता है। इसी का एक सबूूत ये वीडियो भी है, जिसे यू-ट्यूब पर 3 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। वीडियो कुछ खास नहीं है...अगर कुछ खास है, तो इस लड़की का डांस, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस लड़की का नाम है सपना चौहान..पहाड़ी गीतों में आपने इस लड़की को कई बार देखा होगा। अब सपना का हिमाचल के नाटी डांस का ये वीडियो वायरल हो रहा है। नाटी डांस यानी एक तरह का folk dance (लोकनृत्य)। इस परंपरा को हिमाचल के पहाड़ों में गांव-गांव के लोग आज भी जिंदा रखे हुए हैं। एक तरह से नाटी डांस flash mob का बेहद पुराना रूप है। flash mob आज के दौर में शहरों की गली चौराहों में किया जाने वाला डांस होता है। जबकि नाटी डांस की पहचान बहुत ही पुराने वक्त से है। पहाड़ की स्वच्छंद हवा, अपने लोगों का मिलन और उस मिलन की खुशी को डांस के जरिए प्रदर्शित करने का नाम है नाटी डांस। नाटी डांस के कई रूप आपको देखने को मिलेंगे लेकिन सपना चौहान के डांस का ये अंदाज भी बेहद अलग है।

यह भी पढें - पहाड़ के पप्पू दा के बेटे दक्ष का सुरीला अंदाज..2 हफ्ते में 14 लाख लोगों ने देखा ये गीत
इस वीडियो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: