Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: उत्तराखंड फिल्म निर्माताओं के साथ ही सिने कलाकारों की फेवरेट लिस्ट में शुमार होता जा रहा है, और अब तो मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी उत्तराखंड की फैन हो गई हैं। सोमवार को वेब सीरीज मिसेज सीरियल किलर की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंची अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज बेहद खुश नजर आईं। जैसे ही उनके सरोवर नगरी पहुंचने की भनक फैंस को लगी, उन्हें देखने के लिए लोगों की कतार लग गई। उनकी एक झलक पाने के लिए पर्यटक और फैंस बेताब नजर आए। शाम साढ़े छह बजे होटल पहुंची जैकलीन का होटलकर्मियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। जैकलीन के आने तक होटल के बाहर उनके फैंस की भीड़ लग चुकी थी। जैकलीन ने भी उन्हें निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया। जैकलीन अगले कुछ दिन मालरोड, रैमजे हॉस्पिटल, बारापत्थर व ठंडी सड़क आदि स्थानों पर वेब सीरीज की शूटिंग करेंगी।