Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
: पहाड़ के कुछ युवा ऐसे भी हैं, जो विदेशों में नौकरी कर रहे हैं। सवाल ये है कि वो विदेशों में किस तरह से अपने दिन गुजार रहे हैं? कंपनी वाले उन युवाओं का किस तरह साथ दे रहे हैं? वास्तव में इस बारे में कुछ बातें जानकर दुख होता है। आज ये दुखभरी कहानी है अल्मोड़ा के मदन की। मदन ओमान में एक कंपनी में काम कर रहे हैं। उन्हें बुखार आया और इसके बाद इस बुखार ने खतरनाक रूप ले लिया। मदन की एक छोटी सी बीमारी अब भयावह रूप ले चुकी है और त्वचा को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा रही है। शरीर में कई जगह ऐसा लग रहा है जैसे त्वचा बुरी तरह जल गई हो। तस्वीरें देखकर ही आप इस हालत का अंदाजा लगा सकते हैं। ऐसे में हाल में कंपनी वाले यानी उसके मालिक लोग उसे एयरपोर्ट पर छोड़कर पीछा छुड़ाना चाहते थे। लेकिन मस्कट एयरपोर्ट से मदन को जाने नहीं दिया गया क्योंकि जब उनकी दयनीय हालत देखी गई, तो फ्लाइट वालों ने ये रिस्क नहीं लिया। एक बार फिर से मदन को उसी रॉयल ओमान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां वो पहले से भर्ती थे।
हमारा एक उतराखंडी भाई (मस्कट-ओमान )रोयल ओमान होसपिटल मैं एडमिट है जिसकी हालत बहुत नाज़ुक है । नाम- मदन सिहं जिला-अल्मोडा...
Posted by Roshan Raturi RR on Monday, May 27, 2019
इस खबर की जानकारी समाजसेवी रोशन रतूड़ी के द्वारा दी गई है। अब रोशन रतूड़ी ही मदन और उनके परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। वास्तव में उत्तराखंड के कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी जिंदगी की हर मुश्किल को दूर रखकर किसी की मदद के लिए आगे आते हैं। हमारी भी अपील है कि ज्यादा से ज्यादा मदन की मदद के लिए आगे आएं। समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने इसे लेकर एक पोस्ट भी की है।