देवभूमि के ITBP जवान ने गाया देश को समर्पित गीत..देशभर में हुई आवाज़ की तारीफ...देखिए

अर्जुन खेरियाल ITBP सैनिक हैं और एक अच्छे गायक भी, उनकी आवाज से सजा गीत तेरी मिट्टी केसरी.. इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। आप भी देखिए
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
उत्तराखंड. अर्जुन खेरियाल: ARJUN KHERIYAL TERI MITTI SONG
Image: ARJUN KHERIYAL TERI MITTI SONG

: अर्जुन खेड़ियाल उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने फिल्म केसरी के गीत तलवारों पे सर वार दिये, अंगारों में जिस्म जलाया है...को अपनी आवाज दी। यूं तो फिल्म का ये गीत आप सुन ही चुके होंगे, लेकिन अगर आप इस गीत को कुछ अलग अंदाज में सुनना चाहते हैं तो अर्जुन केड़ियाल का गाया गीत जरूर सुनें। आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि गीत को गाने वाला कोई प्रोफेशनल सिंगर नहीं बल्कि एक सैनिक है...जी हां अर्जुन खेरियाल आईटीबीपी के जवान हैं। वो उत्तराखंड के रहने वाले हैं और इस वक्त देहरादून में रहते हैं। उनकी आवाज से सजा ये गीत हाल ही में यूट्यूब पर आया और आते ही छा गया। अब तक सैकड़ों लोग इस गीत को सुन चुके हैं, वीडियो देख चुके हैं। ये लोगों को पंसद भी खूब आ रहा है। कई लोग तो ये तक कह चुके हैं कि ये गीत ओरिजनल सांग से ज्यादा अच्छा है।

यह भी पढें - Video: सुपरहिट हुआ पहाड़ का ये लोकगीत...अब तक 50 लाख लोगों ने देखा
वीडियो में आप सैनिकों के जीवन के वो पहलू भी देख पाएंगे, जिनके बारे में हम में से ज्यादा लोग केवल सुनते हैं, जानते नहीं हैं। ऐ मेरी ज़मीं, अफ़सोस नही जो तेरे लिये सौ दर्द सहे, महफूज रहे तेरी आन सदा, चाहे जान मेरी ये रहे ना रहे...देशभक्ति में डूबे ये शब्द हैं उस गीत के जिसे देश के रक्षक, वतन के एक सिपाही ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है। अब तक आपने हिमवीरों की वो टफ शख्सियत ही देखी होगी, जो हमें ये बताती है कि वो हैं तो हम हैं...वो सीमा पर चौकसी करते हैं, तब हम सुरक्षित रहते हैं। ये तो हुआ उनकी जिंदगी का एक पहलू, पर वो सैनिक होने के साथ ही आप और हम जैसे इमोशनल भी होते हैं...उनकी वर्दी में भी हम जैसा इंसान और एक कलाकार छुपा होता है। बस फर्क ये है कि कुछ सैनिकों का हुनर चर्चा पा जाता है और कुछ का नहीं…

यह भी पढें - पहाड़ के पप्पू दा के बेटे दक्ष का सुरीला अंदाज..2 हफ्ते में 14 लाख लोगों ने देखा ये गीत
ऐसे ही हुनरमंद सोल्जर हैं अर्जुन खेरियाल, भारत माता ने अपने इस लाल को देश सेवा का मौका तो दिया ही है, साथ ही उन्हें मखमली आवाज से भी नवाजा है। अर्जुन केड़ियाल की आवाज से सजा और देशभक्ति में डूबा ये शानदार गीत आप भी देखिए....ये आपको पसंद जरूर आएगा।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: