कभी देहरादून आइए...चकराता रोड पर ‘चंद्रू’ की चाय की दुकान है। पहाड़ के इस शख्स की कहानी जानकर आपको अच्छा लगेगा।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: CHANDRU KI CHAI CHAKRATA ROAD DEHRADUN
: चाय की हमारी जिंदगी में क्या अहमियत है, ये किसी पहाड़ी से पूछिए...चाय की चुस्कियों के पीछे पहाड़ के लोग किस हद तक दीवाने होते हैं, ये जानना है तो देहरादून चले आईये, जहां आरएम प्लाजा में चंद्रमोहन डोबरियाल की चाय की दुकान पर लोगों की कतार लगी रहती है, वैसे तो ये दुकान छोटी सी है, लेकिन इस दुकान में लोग चाय पीने के लिए दूर-दूर से आते हैं, और ऐसा हो भी क्यों ना, यहां मिलने वाली चाय स्पेशल जो है। इस दुकान के मालिक चंद्रमोहन डोबरियाल को लोग चंद्रू के नाम से जानते हैं और उनकी दुकान चंद्रू की दुकान के नाम से फेमस है। वो पिछले 25 साल से चाय की दुकान चला रहे हैं, उनकी चाय के लोग दीवाने हैं। दुकान पर चाय पीने के लिए लोगों की कतार लगी रहती है, यही वजह है कि चंद्रू कभी फुर्सत में नजर नहीं आते। दिनभर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती, जिन्हें चंद्रू चाय परोसते हैं। पिछले 25 साल से ये सिलसिला लगातार जारी है।
यह भी पढें - रुद्रप्रयाग के राका भाई...शहर छोड़कर गांव लौटे..अब खेती से हो रही है लाखों में कमाई
लोग उनकी चाय के बिना अपने दिन की शुरुआत अधूरी मानते हैं। उनकी अदरक और इलायची वाली चाय की तो बात ही कुछ और है, आस-पास के दफ्तरों के कर्मचारी भी यहां चाय पीने पहुंचते हैं। लोग कहते हैं कि चंद्रू की स्पेशल चाय पीकर दिनभर की थकान मिट जाती है। चंद्रू कहते हैं कि जिस वक्त उन्होंने दुकान पर चाय की बिक्री शुरू की थी, उस वक्त चाय सिर्फ एक रुपये में मिला करती थी। अब चाय की कीमत दस रुपये हो गई है। चाय की कीमत के साथ ही उसके कद्रदान भी बढ़े हैं। वो हमेशा कोशिश करते हैं कि ग्राहकों को अच्छी सेवा मिल सके। अपना काम वो सेवाभाव से करते हैं। ये उनकी मेहनत और सेवाभाव का ही नतीजा है, कि उनकी चाय की मिठास लोगों के दिल तक पहुंचती है। अगली बार आप भी देहरादून आएं तो चकराता रोड पर स्थित चंद्रू की चाय की दुकान पर चाय की चुस्कियां जरूर लें, यकीन मानिए ये चाय आपका दिलखुश कर देगी।