Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: सचिन रौतेला, अमित कैंतुरा और अनिरुद्ध चौधरी..लड़के उम्र में छोटे जरूर हैं लेकिन हुनरमंद हैं और इस बात की तारीफ होनी चाहिए। इन लड़कों ने मिलकर एक टीम तैयार की है, जिसका नाम है टीम टोरनेडो। हुनरमंद हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये लड़के ना सिर्फ अच्छे गीत गाते हैं बल्कि पहाड़ की कई गीतों का ये प्रोडक्शन का जिम्मा भी संभाल चुके हैं। काम से फुर्सत मिली, तो इन लड़कों ने भी अपना गीत लाने की कोशिश की..अब इस गीत को जो भी सुन रहा..अच्छा रिएक्शन दे रहा है। तो हमने सोचा कि क्यों न इस गीत को आपके सामने पेश किया जाए। ढोल दमाऊं की बीट पर रैप की धुन अच्छी लग रही है और शायद ये ही वजह है कि लोग इसे पसंद कर रहे हैं। तीनों लड़के देहरादून के रहने वाले हैं लेकिन मूलरूप से कोई पौड़ी तो कोई टिहरी से है। 20 से 25 साल के बीच तीनों लड़कों की उम्र है और इस उम्र में तीनों सोशल मीडिया पर बवाल काट रहे हैं। आगे देखिए वीडियो