Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: तमाम विवाद, बखेड़े और फैंस की दुआओं के बीच युवा इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने का मौका मिल गया। ऋषभ पंत इंग्लैंड चले गए हैं, वो सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के कवर के रूप में बुलाए गए हैं। शिखर धवन को चोट लगी है, ऐसे में वो फिलहाल मैदान पर नहीं दिखेंगे। उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में जगह मिली है। पर हैरानी की बात ये है कि ऋषभ वर्ल्ड कप खेलने गई इंडियन टीम में जगह जरूर पा गए हैं, लेकिन इंडियन ड्रेसिंग रूम में अब भी उनकी एंट्री बैन है। ऐसा क्यों है चलिए ये भी आपको बता देते हैं। पीटीआई की खबर के मुताबिक बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि पंत औपचारिक रूप से टीम का हिस्सा नहीं होंगे, यही वजह है कि मैच के दिन उन्हें ड्रेसिंग रूम में जाने की इजाजत नहीं होगी। ऋषभ मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले पहुंचेंगे। ऋषभ टीम का हिस्सा नहीं होंगे इसलिए खलील अहमद के साथ अलग से यात्रा करेंगे'। बता दें कि आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी नियम के मुताबिक सिर्फ चुने हुए खिलाड़ी ही टीम के साथ यात्रा कर सकते हैं और ड्रेसिंग रूम में जा सकते हैं'। ऋषभ पंत इंडियन क्रिकेट टीम की तरफ से खेलेंगे जरूर, लेकिन शिखर धवन क्योंकि टीम से पूरी तरह बाहर नहीं हैं, इसलिए पंत को इंडियन ड्रेसिंग रूम में जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।