: शायद वो भी जिंदगी को बेहतर बनाने की चाह में देवभूमि से दूर विदेश चला गया था। जब उस नौजवान की मौत की खबर आई, तो हर कोई हैरान रह गया। इस वक्त की एक दुखद खबर आ रही है। पहाड़ के नौजवान राहुल रावत की मलेशिया में मौत की खबर है। राहुल रावत चमोली गढ़वाल के रहने वाले थे। उनका परिवार कुछ वक्त से देहरादून मे रह रहा है। समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने बताया कि राहुल रावत मलेशिया के Sungai Merah,Sarawak में रहते थे और मरचैंट नेवी शिप में काम करते थे । अकस्मात उनके देहान्त की खबर आई है। रोशन रतूड़ी का कहना है कि ‘जब मैंने कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने बताया की शिप से गिरने की वजह से राहुल रावत की मौत हुई है। रोशन रतूड़ी का कहना है कि ‘राहुल रावत की पार्थिव देह 16 जून को स्वदेश उनके परिवार के पास पहुंचाई जाएगी। आगे पढ़िए
बहुत दुखद है :
नाम- राहुल रावत जी, उतराखड राज्य के जिला-चमोली गढ़वाल के रहने वाले थे, कुछ समय से देहरादून मे रह रहे थे...
Posted by Roshan Raturi RR on Friday, June 14, 2019