देवभूमि के बदरी-केदार धाम पर बना खूबसूरत गीत..शिवा भट्ट की बेहतरीन आवाज में देखिए

ये एक बेहतरीन गीत है और साथ ही इसकी वीडियोग्राफी भी शानदार है। आइए आप भी देख लीजिए
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
बदरी केदार गीत: shiva bhatt badri kedar garhwali song
Image: shiva bhatt badri kedar garhwali song

: वास्तव में ऐसे गीत बहुत वक्त बाद सुनाई देते हैं। खूबसूरत आवाज, शानदार वीडियोग्राफी और देवभूमि के चार धाम...इससे बेहतर क्या होगा। शिवा भट्ट की आवाज में आपको ये गीत बेहद पसंद आएगा। मंत्र उच्चारण के साथ गीत की शुरुआत की गई है और इसके बाद धीरे धीरे पहाड़ के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की आवाज बढ़ती जाती है। ये वास्तव में कानों को बेहद सुकून देते हैं। गीत के बोल भी लाजवाब हैं। सुंदर लेखन , सुंदर संगीत, सुंदर आवाज...बहुत दिनों बाद कुछ दिल से अच्छा लगा , ऐसे गीत सुन मन खुश हो जाता है। इस गीत को लिखा भी शिवा भट्ट ने ही है और गाया भी खुद ही है। सोहन चौहान का डायरेक्शन और गोविंद नेगी की सिनेमेटोग्राफी शानदार है। कुल मिलाकर कहें तो गीत बेहतरीन बना है और एक बार आपको जरूर सुनना, देखना चाहिए।

चलिए अब आप भी बिना देर किए ये शानदार गीत देखिए।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: