औली में 200 करोड़ की शाही शादी...कैटरीना कैफ समेत ये बॉलीवुड स्टार्स औली पहुंचे

औली में शाही शादी हो रही है और इस बीच वहां बॉलीवुड सितारे भी पहुंच रहे हैं। जानिए अब तक कौन कौन आया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
औली शाही शादी: BOLLYWOOD CELEBRITY IN AULI ROYAL WEDDING
Image: BOLLYWOOD CELEBRITY IN AULI ROYAL WEDDING

: उत्तराखंड में औली में पहली बार ऐसा नज़ारा देखने को मिल रहा है। पहली बार कोई शाही शादी औली में हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि 200 करोड़ की ये शाही शादी उत्तराखंड में रोजगार और एक नई पहचान के लिए मील का पत्थर साबित होगी, तो कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन इस बीच शादी की शुरुआत हो गई है। गढ़वाल की परंपरा और संस्कृति का ध्यान रखा गया। उत्तराखंडी लोकगायक प्रीतम भरतवाण के जागर से इस शादी समारोह की शुरुआत की। इसके बाद मांगल गीत गाए गए। 20 जून यानी आज अजय गुप्ता के पुत्र सूर्यकांत का विवाह है। इसके बाद 22 जून को अतुल गुप्ता के पुत्र शशांक का विवाह होना है। इस बीच बॉलीवुड सितारों का भी इस शादी में पहुंचना जारी है। आइए अब आपको बताते हैं कि कौन कौन सितारे अभी औली पहुंचे हैं।

  • कैटरीना कैफ औली पहुंचीं

    BOLLYWOOD CELEBRITY IN AULI ROYAL WEDDING
    Pic: 1/ 6
    Image: BOLLYWOOD CELEBRITY IN AULI ROYAL WEDDING

    कैटरीना कैफ भी इस शाही शादी में पहुंच गईं। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह 11ः45 बजे पहुंची और यहां से सहस्रधारा हेलीपैड पहुंची। जहां से वह औली के लिए रवाना हो गईं।

  • उर्वशी रौतेला भी देवभूमि में

    BOLLYWOOD CELEBRITY IN AULI ROYAL WEDDING
    Pic: 2/ 6
    Image: BOLLYWOOD CELEBRITY IN AULI ROYAL WEDDING

    उर्वशी रौतेला औली पहुंच चुकी हैं। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला खुद उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली हैं। उन्हें भी इस शादी में शामिल होने का न्योता भोजा गया।

  • बादशाह, कनिका कपूर और आस्था गिल

    BOLLYWOOD CELEBRITY IN AULI ROYAL WEDDING
    Pic: 3/ 6
    Image: BOLLYWOOD CELEBRITY IN AULI ROYAL WEDDING

    पंजाबी रैपर बादशाह भी औली पहुंचे हैं। उनके साथ कनिका कपूर और आस्था गिल भी औली पहुंची हैं।

  • अभिजीत सावंत भी औली पहुंचे

    BOLLYWOOD CELEBRITY IN AULI ROYAL WEDDING
    Pic: 4/ 6
    Image: BOLLYWOOD CELEBRITY IN AULI ROYAL WEDDING

    गायक और इंडियन ऑइडल शो के विजेता अभिजीत सावंत, श्रद्धा कपूर, बांबे रॉकर्स बैंड और गायक कैलाश खेर भी औली पहुंच चुके हैं।

  • सलमान खान भी आ सकते हैं

    BOLLYWOOD CELEBRITY IN AULI ROYAL WEDDING
    Pic: 5/ 6
    Image: BOLLYWOOD CELEBRITY IN AULI ROYAL WEDDING

    यहां तक कि अभिनेता सलमान खान के भी इस शाही शादी में आने की संभावना है। अब तक सलमान के औली पहुंचने की तारीख तय नहीं है।

  • देहरादून पहुंच रहे हैं सितारे

    BOLLYWOOD CELEBRITY IN AULI ROYAL WEDDING
    Pic: 6/ 6
    Image: BOLLYWOOD CELEBRITY IN AULI ROYAL WEDDING

    उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में होने वाली गुप्ता बंधुओं के बेटों की शाही शादी के लिए कई सेलिब्रिटी औली और देहरादून पहुंच रहे हैं। सेलिब्रिटी देहरादून से औली रवाना हो रहे हैं।