औली में शाही शादी के बाद त्रियुगीनारायण जाएगा गुप्ता परिवार..सजने लगा मंदिर..देखिए

22 जून को औली में शाही शादी का कार्यक्रम संपन्न होगा और खबर है कि इसके बाद नवदंपत्ति त्रियुगीनारायण मंदिर जाएंगे..तैयारियां चल रही हैं...देखिए तस्वीरें
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
औली शाही शादी: gupta brothers triyuginarayan
Image: gupta brothers triyuginarayan

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के औली में शाही शादी का कार्यक्रम अब संपन्न होने की तरफ है। 20 जून को अजय गुप्ता के पुत्र सूर्यकांत का विवाह हुआ। इसके बाद 22 जून को अतुल गुप्ता के पुत्र शशांक का विवाह होना है। अब खबर है कि इस विवाह के बाद नवदंपत्ति रुद्रप्रयाग स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर जा सकते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेंगे। गुप्ता परिवार के करीबियों के मुताबिक गुप्ता बंधुओं की मां अंगूरी देवी की मंशा थी कि त्रियुगीनारायण मंदिर में ही फेरे लिए जाएं। त्रियुगीरानायण मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। उनके विवाह की अखंड ज्योति आज भी इस मंदिर में जल रही है। शिवरात्रि के मौके पर यहां नवदंपत्ति आते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। मान्यता है कि इस ज्योति की भस्म लगाने से सौभाग्य और सफलता मिलती है। इस वजह से गुप्ता परिवार भी इस मंदिर में जाने की तैयारी कर रहा है। आगे देखिए मंदिर की तस्वीरें

  • ये है मान्यता

    gupta brothers triyuginarayan
    Pic: 1/ 6
    Image: gupta brothers triyuginarayan

    कहा जाता है कि त्रियुगीनारायण मंदिर त्रेतायुग से यहां स्थापित है। मान्यता ये भी है कि इस स्थान पर भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था।

  • मां पार्वती ने किया था कठोर तप

    gupta brothers triyuginarayan
    Pic: 2/ 6
    Image: gupta brothers triyuginarayan

    पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक जब मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तप किया। उनके नाम पर यहां कुंड बना। कुंड का जल जल बहुत पवित्र माना जाता है।

  • अब बन रहा है वेडिंग डेस्टिनेशन

    gupta brothers triyuginarayan
    Pic: 3/ 6
    Image: gupta brothers triyuginarayan

    आपको बता दें कि अब त्रियुगीनारायण मंदिर वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचाना जा रहा है। कई सेलेब्रिटी यहां आकर विवाह कर चुके हैं।

  • अब बन रहा है वेडिंग डेस्टिनेशन

    gupta brothers triyuginarayan
    Pic: 4/ 6
    Image: gupta brothers triyuginarayan

    आपको बता दें कि अब त्रियुगीनारायण मंदिर वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचाना जा रहा है। कई सेलेब्रिटी यहां आकर विवाह कर चुके हैं।

  • ये भी यहां शादी के बंधन में बंधे

    gupta brothers triyuginarayan
    Pic: 5/ 6
    Image: gupta brothers triyuginarayan

    उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, टीवी सीरियल एफआईआर की इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला , गाजियाबाद की आईपीएस अधिकारी अपर्णा गौतम और नैनीताल के एडीएम ललित मोहन रयाल त्रियुगीनारायण मंदिर में विवाह बंधन में बंधे थे।

  • त्रियुगीरानायण मंदिर

    Triyuginarayan Temple Rudraprayag Uttarakhand
    Pic: 6/ 6
    Image: Triyuginarayan Temple Rudraprayag Uttarakhand

    त्रियुगीरानायण मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। उनके विवाह की अखंड ज्योति आज भी इस मंदिर में जल रही है। शिवरात्रि के मौके पर यहां नवदंपत्ति आते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। मान्यता है कि इस ज्योति की भस्म लगाने से सौभाग्य और सफलता मिलती है।