लीजिए आपके लिए ये गढ़वाली गीत नए अंदाज में आया है। गीत शानदार है और लोगों के दिलों में अलग ही जगह बना रहा है...आप भी देखिए
-
आदिशा
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: new garhwali song nandu mama ki syali
: म्यूजिक जबरदस्त है, बोल धाकड़ हैं और आवाज भी एकदम फिट है। संगीत की शुरुआत ही पहाड़ के सबसे पुराने वाद्ययंत्रों में से एक कहे जाने वाले मशकबीन से है। इसके बाद धीरे धीरे संगीत आगे बढ़ता है, तो पैर खुद ही थिरकने लगते हैं। ‘’नंदू मामा की स्याली’’ ख़ालिस पार्टी गीत है। इस बात में कोई शक नहीं है ये गीत आपको ‘चैता की चैत्वाल’ की तरह पार्टियों की शान बढ़ाता नजर आ रहा होगा। पहाड़ के संगीत का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। मशकबीन की धुन ही ऐसी है कि हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देती है। एक और खास बात ये भी है कि पहाड़ में किस तरह से ट्रेडिशनल म्यूजिक का बेस्ट इस्तेमाल किया जा सकता है, ये गीत वो भी बता रहा है।इस गीत को गाया भी गुंजन डंगवाल ने है और म्यूजिक भी उन्होंने दिया है। इसे मस्का ट्रांस का नाम दिया गया है। पहले इस गीत का ऑडियो आया था और अब वीडियो आपके सामने है। अभिषेक भट्ट और जिया महरोत्रा की अच्छी अदाकारी देखने को मिल रही है।
यह भी पढें - उत्तराखंड: सड़क पर आवारा लड़के की कुटाई..NRI लड़की ने मारा थप्पड़..देखिए वीडियो
रणजीत सिंह ने मशकबीन का बेहतरीन इस्तेमाल किया है, इसके लिए उन्हें दाद देनी होगी। गौरव रतूड़ी ने बांसुरी को दिलकश अंदाज में बजाया है। सुरेश सिराज ने ढोल की बीट के जरिए हर किसी को थिरकने पर मजबूर किया है। यानी अलग अलग संगीतप्रेमियों ने इस गीत की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। नए और पुराने वाद्ययंत्रों का मिश्रण कानों को अच्छा लगता है। सुनने वाले के लिए गढ़वाल के नए संगीतकारों और गीतकारों की तरफ से लाजवाब तोहफा है। 6 मिनट 20 सेकंड का ये डांस नंबर एक बार के लिए भी आपको चैन से बैठने नहीं देगा। इसके अलावा नए लिरिक्स का बेहतरीन इस्तेमाल और संगीत में नया प्रयोग भी भी इस गीत के हिट होने की बड़ी वजह बन सकती है।आप भी सुनिए, नाचिये और शेयर कीजिये।
यह भी पढें - Video: एक खूबसूरत पहाड़ी गीत, दो हफ्ते के भीतर 11 लाख बार देखा गया
हां एक बात और...एयर फोन पर ये गीत आपको और भी बेहतरीन लगेगा। गीत ऐसा ही कि इसके खत्म होने पर भी दिल नहीं मानेगा। एक बार फिर से सुनेंगे, बार बार सुनेंगे तो मजा डबल होगा। लीजिए देखिए।