Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
: दुनिया के सबसे खूबसूरत और अद्भुत नजारे देखने हों तो उत्तराखंड चले आईए, यहां हिमालय की गोद में आपको जिस शांति और सुकून का अहसास होगा, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। प्रकृति ने इस क्षेत्र को अपनी बेशकीमती नेमतों से नवाजा है। इन दिनों गोपेश्वर में सतोपंथ झील भी दिखने लगी है। जो श्रद्धालु बदरीनाथ धाम आ रहे हैं, वो बदरी विशाल के दर्शन के बाद सतोपंथ झील की यात्रा पर निकल रहे हैं। सतोपंथ झील माणा गांव से 19 किलोमीटर दूर है, माणा गांव देश के अंतिम गांव के रूप में विख्यात है। यहां से 19 किलोमीटर का ट्रैक कर सतोपंथ पहुंचा जा सकता है। समुद्र तल से 4600 मीटर की ऊंचाई पर बनी सतोपंथ झील का खूबसूरत नजारा देखने लायक है। इस साल भारी बर्फबारी की वजह से सतोपंथ का पैदल रास्ता बर्फ से ढका हुआ था, यात्री यहां पहुंच नहीं पा रहे थे। तापमान बढ़ने के साथ ही बर्फ पिघलने लगी है। इसके साथ ही विहंगम सतोपंथ झील के दर्शन भी हो रहे हैं।