देवभूमि की बेटी मेजर रितु पंत...जिसने मिसेज इंडिया अर्थ में जीता था सभी का दिल..देखिए

पहाड़ से ताल्लुक रखने वाली मेजर रितु पंत ने मिसेज इंडिया अर्थ-2017 में अपनी स्पीच से लाखों लोगों का दिल जीत लिया था...आप भी देखिए ये वीडियो
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
मेजर रितु पंत: major ritu pant of uttarakhand
Image: major ritu pant of uttarakhand

: अपनी बोली, भाषा, संस्कृति पर हर किसी को गर्व होना चाहिए। अच्छा लगता है जब उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में सफल होने के बावजूद अपनी संस्कृति से जुड़ी रहती हैं। खुद के उत्तराखंडी होने पर गर्व करती हैं। पहाड़ की ऐसी ही बेटी हैं मेजर रितु पंत, वैसे तो ये किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो भारतीय सेना का हिस्सा है। भारतीय सेना के स्पेशल ऑपरेशंस में हिस्सा भी ले चुकी हैं। पर इसके अलावा सबसे बड़ी बात ये है कि वो अपने घर, परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते-निभाते खुद से किया वादा निभाना नहीं भूलीं। साल 2017 में रितु पंत ने आदिवा इनोवेशन मिसेज इंडिया अर्थ-2017 में हिस्सा लिया था। वो इस कंपटीशन की फाइनलिस्ट रहीं। उत्तराखंड को रिप्रजेंट करने वाली मेजर रितु ने अपने आत्मविश्वास से सबका दिल जीत लिया था। खासतौर पर उनके पहाड़ी पहनावे ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। मेजर रितु पंत इंडियन आर्मी की अफसर होने के साथ-साथ एक गिटारिस्ट, राइटर, पोएट और सिंगर भी हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी और सपनों के बीच बेहतर तालमेल बनाया है। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढें - देवभूमि की शिल्पा..इस बेटी ने स्वरोजगार से बनाई नई पहचान..दूसरों को भी दिया रोजगार
मिसेज इंडिया अर्थ 2017 के फाइनल में पहुंचने पर मेजर रितु पंत ने अपनी शानदार स्पीच से जजेज का दिल जीत लिया था। उनकी स्पीच वाला ये वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जाता है। इसकी जमकर तारीफ होती है। कंपटीशन में मेजर रितु पंत मिजेस कॉन्फिडेंट के खिताब से नवाजी गईं। मेजर रितु पंत के पति ले. कर्नल विवेक सूद आर्मी की मेडिकल कोर में डॉक्टर हैं। मिसेज इंडिया अर्थ 2017 कंपटीशन का आयोजन दिल्ली में हुआ था। जिसमें देशभर की महिलाएं हिस्सा लेने पहुंची। उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली मेजर रितु पंत ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने में सफल रहीं और उन्हें मिसेज कॉन्फिडेंट का खिताब मिला। यहां हम आपको मेजर रितु पंत की स्पीच वाला वीडियो दिखा रहे हैं, ये वीडियो हमें कभी हार ना मानने की सीख देता है....

  • Youtube सब्सक्राइब करें: