उत्तराखंड: पालतू कुत्ते ने दरिंदे को दिखाई औकात, मालकिन की इज्जत लुटने से बचाई

उत्तराखंड में महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को पालतू कुत्ते शेरू ने भागने पर मजबूर कर दिया...पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: uttarakhand dog saved a lady
Image: uttarakhand dog saved a lady

रुड़की: जब से इंसानी सभ्यता का विकास हुआ है, तब से कुत्ते वफादार साथी के तौर पर हमेशा इंसान के साथ रहे हैं। तभी तो कहते हैं कि वफादारी सीखनी हो तो कुत्तों से सीखें, जो कि मालिक के लिए अपनी जान तक दे देते हैं। उत्तराखंड में एक कुत्ते ने अपनी दिलेरी से घर की मालकिन की ना सिर्फ आबरू बचाई, बल्कि दरिंदे को घर से भागने पर मजबूर भी कर दिया। घटना रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली इलाके की है। जहां जादूगर रोड पर रहने वाली एक महिला गुरुवार को रसोई में काम कर रही थी। महिला को घर में अकेला देख एक युवक घर में घुस गया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने किसी नुकीली चीज से महिला पर हमला कर दिया। महिला घायल हो गई। तभी मालकिन का शोर सुन पालतू कुत्ता शेरू वहां पहुंच गया और आरोपी युवक का पैर अपने जबड़े में जकड़ कर उसे नीचे गिरा दिया। इसी बीच मौका पाकर महिला आरोपी के चंगुल से छूट गई और उसने शोर मचा दिया। पालतू कुत्ते ने आरोपी के पैर में काट लिया था, जिसके बाद युवक को वहां से भागना पड़ा। आगे पढ़िए महिला ने क्या शिकायत की है

यह भी पढें - पहाड़ का भोटिया कुत्ता..तेज निगाहें, सुडौल बदन...बाघ-तेंदुओं से अकेले ही भिड़ जाता है
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि कोई अनजान युवक पिछले कई दिन से उसके घर में अश्लील पत्र फेंक रहा था। गुरुवार को रात 9 बजे महिला घर पर अकेली थी, तभी युवक घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। वो तो शुक्र है कि पालतू कुत्ता शेरू वहां पहुंच गया और आरोपी का पैर मुंह से खींच उसे जमीन पर गिरा दिया। पति के घर लौटने पर महिला ने उसे अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि एक अनजान युवक उनके घर के पास घूमता है। पत्थर में अश्लील पत्र बांधकर घर में फेंकता है। युवक की हरकतों से वो बहुत डरी हुई है। गुरुवार को शेरू की वजह से उसकी आबरू बच गई, वरना ना जाने क्या होता। पीड़ित की एक बेटी भी है। रुड़की में कुत्ते की वफादारी का ये किस्सा चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जिसने भी घटना के बारे में सुना वो शेरू की तारीफ करता नजर आया। पुलिसकर्मियों ने भी शेरू की वफादारी की खूब तारीफ की।