Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर के सेक्स रैकेट मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सेक्स रैकेट के संचालन का आरोप एक पुलिसकर्मी की पत्नी पर है। वहीं पुलिस को अंदेशा है कि इस मामले में कुछ सफेदपोश भी शामिल हो सकते हैं। ऐसा हो ही नहीं सकता कि पुलिसवाले की पत्नी बिना किसी की शह पर जिस्मफरोशी का धंधा चला रही हो। पुलिस अब इसी दिशा में जांच आगे बढ़ाएगी। जांच में सफेदपोशों को नाम का खुलासा होने की भी उम्मीद है। वहीं आरोपी की मदद करने वाली दो अन्य महिलाओं की भी पुलिस तलाश कर रही है। इन पर भी नाबालिगों से देह व्यापार कराने का आरोप है। बरामद किशोरी और युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फरार चल रही महिलाओं की तलाश जारी है। अधिकारियों का मानना है कि इन दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद नए राज खुलेंगे। देह व्यापार के अनैतिक धंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इस बारे में खुलासा होगा।