गढ़वाल में खौफनाक घटना, पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मारी, सड़क पर मिली लाश

पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिक ने सड़क पर खुद को गोली मार ली, आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला है...
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: pauri garhwal former jawan shoot himself
Image: pauri garhwal former jawan shoot himself

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल से एक बड़ी खबर आ रही है। पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की जांच जारी है। घटना श्रीनगर की है। जहां पुलिस को शक्तिविहार में गोली चलने की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक आदमी सड़क पर पड़ा था, पास में ही एक बंदूक भी पड़ी मिली। मृतक की शिनाख्त हरीश चंद्र मैठाणी के रूप में हुई है। वो पूर्व सैनिक थे और इस वक्त यूनिवर्सिटी में नौकरी कर रहे थे। उनकी तैनाती गढ़वाल यूनिवर्सिटी में थी। हरीश चंद्र अपने परिवार के साथ शक्तिविहार में रहते थे। आज सुबह अचानक उन्होंने खुद को गोली मार ली। परिजनों ने बताया कि सुबह हरीशचंद्र बिना किसी से कुछ कहे सड़क पर निकले और अचानक खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकल आए।

यह भी पढें - अभी अभी: उत्तराखंड में भीषण बस हादसा, बाल बाल बची 20 लोगों की जान..देखिए वीडियो
शक्तिविहार में रहने वाले लोग भी मौके पर जुटने लगे। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची हरीश चंद्र की मौत हो चुकी थी। पूर्व सैनिक की लाश गन के साथ सड़क पर पड़ी थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया की पहली नजर में मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। लाश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसीलिए खुदकुशी की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हरीशचंद्र सेना से रिटायर हो चुके थे और इस वक्त यूनिवर्सिटी में जॉब कर रहे थे। परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं थी, फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें आत्मघाती कदम उठाना पड़ा, ये सवाल हर किसी के मन में है। बहरहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।