इस गढ़वाली गीत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 2 करोड़ हिट्स के पार पहुंचने वाला पहला पहाड़ी गीत

शानदार...जबरदस्त...जिंदाबाद...ये पहला उत्तराखंडी गीत है, जिसने यू-ट्यूब पर 2 करोड़ हिट्स पार कर लिए हैं। आप भी देखिए
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: fyoladiya song crossed 2 crore hits in you tube
Image: fyoladiya song crossed 2 crore hits in you tube

: गीत ऐसे तैयार होने चाहिए, जो लंबे वक्त तक लोगों की जुंबा में रहें। उत्तराखंड में भी कुछ गीतकार और संगीतकार ऐसे हैं, जो इस बात को शायद अच्छी तरह से जानते हैं। इन्हीं में से एक हैं किशन महिपाल। बद्रीनाथ के पास इन्द्रधारा गांव के रहने वाले किशन की कहानी यूं तो काफी लंबी है लेकिन अपनी जिंदगी की इस कहानी में उन्होंने एक नया अध्याय जरूर जोड़ा है। आपको याद होगा साल 2017 में किशन महिला फ्योंलड़िया गीत को सभी के बीच लेकर आए थे। इस गीत की दीवानगी का आलम खत्म नहीं हो रहा। फ्योंलड़िया गीत यू-ट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा हिट्स बटोर चुका है। मान सकते हैं कि यू-ट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा हिट्स बटोरने वाला ये उत्तराखंड का पहला गीत है। उत्तराखंड में ऐसा कोई समारोह नहीं होगा, जहां डीजे पर ये ये गीत ना बजता हो। क्या गढ़वाल-क्या कुमाऊं, हर जगह इस गाने की धूम है। यूं तो फ्योंलड़िया गीत अब थोड़ा पुराना हो गया है, पर इसे यूट्यूब पर अभी भी हर दिन हजारों बार देखा जाता है। आगे देखिए वीडियो

किशन ने उत्तराखण्ड के पारंपरिक और स्थानीय लोकगीतों को अपनी आवाज के जरिए नई पहचान दी। इसके बूते वो आज उत्तराखंड-सिनेमा के गायकों में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। आप भी ये गीत देखिए।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: