Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चम्पावत: गुरु को हमारे समाज में भगवान का दर्जा दिया जाता है, पर चंपावत में गुरुजी ने एक बच्चे के साथ जो किया, वो सुनकर आप भी अपने बच्चे को स्कूल भेजने से डरने लगेंगे। आरोप है कि यहां सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों ने एक छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा की बच्चे के पांव की हड्डी टूट गई। बच्चा 9वीं में पढ़ता है, फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बच्चे के परिजनों ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है। मामला कन्यूड़ा के राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय का है। जहां दो शिक्षकों पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक बीती 24 जुलाई को 9वीं में पढ़ने वाले छात्र ठाकुर सिंह का अपनी कक्षा की छात्रा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। छात्रा की बहन ने झगड़े की शिकायत शिक्षकों से कर दी। आगे पढ़िए